Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : सीवीओ ने किया पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

Balrampur News : सीवीओ ने किया पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

संवाददाता

बलरामपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह ने पशु चिकित्सालय तुलसीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्साधिकारी शोभाराम चौधरी, मयंकर पाल बेटनरी फार्मासिस्ट, बृजमोहन व शकीला बानो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद पायी गयीं। निरीक्षण के दौरान ड्राईवर अनुपस्थित पाया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने संबन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि वे वाहन चालक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए जिला मुख्यालय को पत्र प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि जर्जर सरकारी भवन/आवास का एक पत्र जिला मुख्यालय को भेजें जिससे अग्रिम कार्यवाही किया जा सके। अक्टूबर माह में जिले में खुरपका-मुंहपका पशु का टीकाकरण विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जिले के संबन्धित पशु चिकित्साधिकारी अपने क्षेत्रों के सभी ग्रामों में पशुओं का टीकाकरण अवश्य करायें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सभी चिकित्साधिकारी प्रतिदिन टीकाकरण का रिपोर्ट बनाकर जिला मुख्यालय जिला मुख्यालय को भेजते रहें। लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत पशु टीकाकरण पशु चिकित्साधिकारी कराएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular