Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: साइबर अपराधों के लिये SP ने थानों पर तैनात किए...

Balrampur News: साइबर अपराधों के लिये SP ने थानों पर तैनात किए नोडल अधिकारी

संवाददाता

बलरामपुर। बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल द्वारा जनपद के समस्त थानों पर साइबर संबंधी शिकायतें तथा जांच हेतु नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। वह थाना स्तर पर प्राप्त होने वाले साइबर से संबंधित शिकायतों पर त्वरित व आवश्यक कार्यवाही करेंगे। थानों पर नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों का नेतृत्व प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक उमेश चंद बाजपेई द्वारा किया जाएगा। मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली नगर से दीपक कुमार, कोतवाली देहात से नवीन कुमार, थाना गौरा चौराहा से रमेश वर्मा, महाराजगंज तराई से अखिलेश यादव, थाना हरैया से बृजेश जायसवाल, थाना ललिया से अजय कुमार वर्मा, थाना तुलसीपुर से विशाल शुक्ला, थाना कोतवाली जरवा से शुभम यादव, थाना कोतवाली गैसड़ी से निकास कुमार सिंह, थाना पचपेड़वा से राजकुमार, थाना कोतवाली उतरौला से अभिषेक सिंह, थाना रेहरा बाजार से जयंत मिश्रा तथा सादुल्लाहनगर से विपिन कुमार यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। एसपी ने बताया कि प्रायः सही जानकारी के अभाव में लोग साइबर ठगी के शिकार हो जाते हैं। थानों के नोडल अधिकारी साइबर संबंधी शिकायतों की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही के साथ अपने थाना क्षेत्र में चौपाल लगाकर लोगों को साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक भी करेगें। उन्होंने आम जनमानस से भी अपील किया है कि साइबर से संबंधित शिकायत करने के लिए जनपद स्तर पर आने के बजाय नजदीकी थाने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : चार माह की बेटी की हत्या करने वाले दंपति को उम्र कैद

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular