Sunday, March 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: साइबर अपराधियों द्वारा ठगे गए 49 हजार रुपए मूल खातों...

Balrampur News: साइबर अपराधियों द्वारा ठगे गए 49 हजार रुपए मूल खातों में वापस

संवाददाता

बलरामपुर। साइबर अपराधां के अनावरण व रोकथाम के क्रम में पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल के आदेशानुसार साइबर अपराधों के अनावरण व रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन के क्रम में शिकायत कर्ता फिरोज खान व प्रदीप जायसवाल के प्रार्थना पत्र में कार्यवाही करते हुए उनके खातों में ठगी किए गए क्रमशः 29 हजार रुपए व 19,996 रुपये वापस कराए गए।
पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप जायसवाल निवासी बिजलीपुर के खाते से 4,999 रुपये चार बार में कुल 19,996 रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिए गए थे। शिकायतकर्ता द्वारा गृह मंत्रालय द्वारा जारी नंबर 155260 पर फोन करके शिकायत दर्ज करायी गयी थी, जिससे धोखाधड़ी की उक्त धनराशि सम्बन्धित वॉलेट में फ्रीज हो गयी थी। उक्त नंबर द्वारा शिकायतकर्ता को उक्त धनराशि को खाते में वापस कराने व अग्रिम कार्यवाही के लिए साइबर सेल में सम्पर्क करने के लिए सुझाव दिया गया था। साइबर सेल द्वारा सम्बन्धित वॉलेट कंपनी को नोटिस देते हुए शिकायतकर्ता की धोखाधड़ी की समस्त धनराशि 19,996 शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दिया गया है। इसी प्रकार एक सितम्बर को फिरोज खान निवासी ओड़ाझार खुर्द सिकटिहवा थाना तुलसीपुर द्वारा आनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर प्रार्थना पत्र दिया गया था कि एक टेलीग्राम ग्रुप में पबजी की आईडी देने के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा 31.08.2021 की रात को शिकायतकर्ता से नौ हजार व 20 हजार रुपये के दो ट्रांजक्शन में कुल 29 हजार की ठगी की गयी है। उक्त शिकायती प्रार्थना पत्र पर नोडल अफसर साइबर क्राइम/अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र के निर्देशन में तत्परता से कार्रवाई करते हुए साइबर सेल द्वारा तकनीक का प्रयोग कर संदिग्ध खाते/वॉलेट को फ्रीज कराया गया तथा शिकायतकर्ता के खाते में 29 हजार रुपए वापस कराए गए। प्रदीप जयसवाल व फिरोज खान रविवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में आकर बलरामपुर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्य को अंजाम देने में एसपी के पीआरओ व प्रभारी साइबर सेल उप निरीक्षक शम्भू सिंह, आरक्षी गण अनिल कुमार व विकास कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें : पत्तों की तरह फेंटी गई नौकरशाही, 83 IAS, PCS के तबादले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular