Thursday, March 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी जनता की शिकायतें

Balrampur News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी जनता की शिकायतें

संवाददाता

बलरामपुर। माह के प्रथम शनिवार पर जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील बलरामपुर सदर में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा आम जनमानस की शिकायतों/समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा आवास योजना, पेंशन का लाभ, विद्युत शिकायत आदि से संबंधित शिकायतों व समस्याओं का तत्काल निस्तारण किए जाने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। नाली, चकरोट, भूमि विवाद आदि की शिकायत पर उप जिलाधिकारी को पुलिस व राजस्व की टीम मौके पर भेजकर विवाद का निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्रों को दिए जाने का निर्देश दिया गया। तहसील बलरामपुर सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 45 शिकायतीं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों का संबंधित विभागों द्वारा स्थलीय निरीक्षण करते हुए तीन दिवस के भीतर निस्तारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : जिला अस्पताल में बीते पांच वर्षो में हुए खरीद की होगी जांच

इस दौरान पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल, उप जिलाधिकारी बलरामपुर अरुण कुमार गौड़, क्षेत्राधिकारी राधा रमण सिंह, प्रशिक्षु एसडीएम शिवम सिंह, तहसीलदार शेख आलमगीर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग अनिल सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, खंड विकास अधिकारी बलरामपुर, हर्रैया सतघरवा, तहसील बलरामपुर सदर के थानों के थानाध्यक्ष व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। तहसील तुलसीपुर में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ, उनके द्वारा फरियादियों की शिकायतों को ध्यान पूर्वक सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। तहसील तुलसीपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 38 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 06 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया,शेष प्रार्थना पत्रों का संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण करते हुए तीन दिवस के भीतर निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस/सहायक कलेक्टर अजय जैन, उप जिलाधिकारी तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर, तहसीलदार तुलसीपुर, खंड विकास अधिकारी तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा व अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। तहसील उतरौला में उप जिलाधिकारी उतरौला डॉ नागेंद्र नाथ यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 73 शिकायतें प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 6 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों का तीन दिवस के भीतर संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी उतरौला, खंड विकास अधिकारी तहसील उतरौला व अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Balrampur News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी जनता की शिकायतें

यह भी पढ़ें : अब स्पीड पोस्ट से वितरित होंगे मतदाता पहचान पत्र

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular