Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : सभी छात्र-छात्राओं के लिए समान ड्रेस कोड की मांग

Balrampur News : सभी छात्र-छात्राओं के लिए समान ड्रेस कोड की मांग

रोहित कुमार गुप्ता

बलरामपुर। जिले के एमएलके पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने महाविद्यालय के प्राचार्य को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में पूरे देश में चल रहे हिजाब विवाद का जिक्र करते हुए सभी छात्र छात्राओं के लिए समान ड्रेस कोड लागू करने की मांग भी की गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री शिवम मिश्रा एवं महाविद्यालय इकाई के उपाध्यक्ष हिमांशु सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डा. जेपी पाण्डेय का घेराव करके चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग करते हुए कहा गया है कि महाविद्यालय में किसी भी तरह के धार्मिक पोशाक की सख्त मनाही की जाए। महाविद्यालय में स्थाई खेल शिक्षक कोच की नियुक्ति की जाए। आगमी शैक्षिक सत्र में शुल्क वृद्धि न किया जाए। साथ ही महाविद्यालय के पुस्तकालय के सुचारू रूप से संचालन व नवीन पुस्तकों का संकलन कराया जाए। ज्ञापन देने के दौरान मौजूद राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सिंह (हाड़ा) ने बताया कि महाविद्यालय में पिछले शैक्षिक सत्र में शुल्क बढ़ोत्तरी के कारण विद्यार्थियों को आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ा था। इसलिए आगामी शैक्षिक सत्र में किसी प्रकार की शुल्क बढ़ोत्तरी न हो अन्यथा विद्यार्थी परिषद आंदोलन को बाध्य होगा। जिला संयोजक कुशाग्र ने बताया कि महाविद्यालय का पुस्तकालय समय से नहीं खुलता है तथा उसमें किताबें भी उपलब्ध नहीं हैं। इससे विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ता है। इसलिए पुस्तकालय में नवीन किताबों का संकलन कराया जाए। ज्ञापन देने के दौरान जिला सह संयोजक गौरव द्विवेदी, महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष अंकित तिवारी, महाविद्यालय महाविद्यालय मंत्री नंदनी शुक्ला, अंबुज भार्गव, सच्चिदानंद, सर्वेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढें : इमारत में आग से 16 की मौत, कई घायल

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular