पूर्व मुख्यमंत्री ने कृष्ण कुमार गिहार को दिलाई पार्टी की प्राथमिक सदस्यता
रोहित कुमार गुप्त
बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में कृष्ण कुमार गिहार क्षेत्रीय मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा (अवध प्रान्त) भारतीय जनता पार्टी एवं प्रदेश अध्यक्ष गिहार समाज, नगर पंचायत तुलसीपुर की चेयर परसन श्रीमती कहकंशा फिरोज, पूर्व चेयरमैन तुलसीपुर फिरोज पप्पू, सुरेन्द्र सिंह गौतम सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी कांग्रेस पार्टी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ कांग्रेस पार्टी, बद्री प्रसाद चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा एवं पूर्व प्रत्याशी बसपा लोकसभा क्षेत्र बलरामपुर, सलमान खां उर्फ सोनू बसपा नेता इन सभी लोगों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। अबू आसिम आज़मी विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र, पूर्व मंत्री अहमद हसन तथा समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं एमएलसी राजेन्द्र चौधरी ने इन सभी लोगों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उतरौला के पूर्व विधायक अनवर महमूद, समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव शफीउल्ला खां, समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राकेश यादव, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला पंचायत सदस्य रवीन्द्र प्रताप सिंह उर्फ टोप सिंह, जिला पंचायत सदस्य मुशीर पप्पू, पूर्व ब्लाक प्रमुख तुलसीपुर शफीक खां, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अंकित सूर्यवंशी आदि सपा नेता मौजूद थे, जिसमें पूर्व मंत्री डॉ एसपी यादव ने कहा कि भाजपा, बसपा एवं कांग्रेस पार्टी के उक्त नेताओं के समाजवादी पार्टी में शामिल होने से समाजवादी पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी और 2022 में जनपद बलरामपुर की सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी का विजय पताका लहराएगा, जिसमें बधाई देने में रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी युवा समाजसेवी, सपा के प्रदेश सचिव ओंकार नाथ पटेल, पूर्व मंत्री सलिल सिंह टीटू, सपा के जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, सूरज सिंह, बिंदेश्वरी शिल्पकार प्रधान, सपा के कोषाध्यक्ष आर के गुप्ता, नरसिंह पाल, राजेश्वर मिश्रा, भानु तिवारी, अंकित सिंह सूर्यवंशी, दिलीप चौधरी, करीमुल्ला, नंद कुवर त्रिपाठी, सचिन मिश्रा, देव प्रकाश मिश्रा जितेंद्र शिल्पकार, निशांत श्रीवास्तव, शानू खान, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी गण व सदस्य लोगों ने फोन पर कृष्ण कुमार गिहार को बधाई दी।

यह भी पढ़ें : राजा था बिना ताज का! सपूत था सच्चा देश का!!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
