Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : सपा ने शुरू की नगर पालिका चुनावों की तैयारी

Balrampur News : सपा ने शुरू की नगर पालिका चुनावों की तैयारी

रोहित कुमार गुप्ता

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर की चार विधानसभा सीटों में महज एक सीट गैसड़ी विधानसभा सीट पर अपनी साख बचाने में कामयाब रही समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने अब नगर पालिका परिषद के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने मंगलवार को लोहिया भवन सपा कार्यालय पर इकट्ठा होकर बढ़ती महंगाई के मुद्दे व कुछ महीने बाद होने वाले नगर पालिका परिषद के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। जिले में कुल चार विधानसभा सीटें हैं, जिनमें गैसड़ी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और सपा सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री रहे डॉ एसपी यादव ने महज पांच हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। इससे पूर्व समाजवादी पार्टी ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भी अपना एक भी प्रमुख नहीं बना सकी थी, तो वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा प्रत्याशी अपना पर्चा तक दाखिल नहीं कर पाई थी। अब समाजवादी पार्टी नगर पालिका परिषद के चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने आयोजित बैठक में बताया कि पिछले कई चुनाव में समाजवादी पार्टी बुरे दौर से गुजर रही है, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद है। हम नगर पालिका परिषद के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि आप सभी मिलकर काम करें आपसी मतभेद को दूर रखें। वहीं बैठक में मौजूद प्रदेश सचिव ओंकारनाथ पटेल ने कहा कि तमाम दबाव व धमकियों के बीच विधान परिषद का चुनाव हमने मजबूती से लड़ा। हमारे प्रत्याशी डॉ भानु त्रिपाठी ने इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया। आने वाले नगर पालिका परिषद के चुनाव में भी हम बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रखते हैं। उन्होंने कहा पार्टी पदाधिकारी नगर पालिका परिषद के चुनाव पर ध्यान दें, जिससे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर समाजवादी पार्टी का ही प्रत्याशी विजयी होकर बैठे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular