रोहित कुमार गुप्त
उतरौला बलरामपुर। भगवा ध्वज शौर्य, उर्जा व त्याग का सूचक है। परमपूज्य हेडगेवार जी ने भगवा ध्वज को ही गुरू मानकर इसके सामने देश, समाज व मानवता की रक्षा लेने का संकल्प लिया था। गुरुपूर्णिमा पर संघ कार्यालय में आयोजित गुरुदक्षिणा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर प्रचारक आलोक कुमार ने स्वयं सेवकों का आह्वान किया कि संघ की शिक्षाओं को स्वयं आत्मसात करें साथ ही इसके संदेशों को आम जन तक पहुंचाएं। इससे पूर्व बौद्धिक में अनेक वक्ताओं ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। मारुति नंदन, किशन कुमार, कपिल कुमार, राजेश कुमार, आशीष कुमार, वेदप्रकाश, संदीप कुमार समेत दर्जनों स्वयंसेवक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : बिना कार्य कराए डकारा 38 लाख, आधा दर्जन के विरुद्ध FIR
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
