Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: शिविर लगाकर की गई 6.27 लाख की वसूली

Balrampur News: शिविर लगाकर की गई 6.27 लाख की वसूली

संवाददाता

बलरामपुर। बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए जिले के चार स्थानों पर शिविर लगाए गए। शिविर में मौजूद बिजली विभाग के अफसरों व कर्मियों ने 6.27 लाख रुपये के बकाया बिजली बिल की वसूली की। जिले के 14.68 लाख के 41 बकायादारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए है। बकाया बिल का भुगतान करने के बाद बिजली कनेक्शन देने की चेतावनी दी गई है। अधिशासी अभियंता बाल कृष्ण ने बताया कि देवीपाटन क्षेत्र के मुख्य अभियंता ने वर्चुअल बैठक के दौरान बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए शिविर लगाने का निर्देश दिया था। अधीक्षण अभियंता ललित कुमार के निर्देशन में बिलिंग गुणवत्ता/राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों से संबंधित अधिक लाइन हानि वाले क्षेत्रों में सितंबर माह के प्रथम बुधवार को विद्युत समाधान शिविर लगाए गए। विद्युत उपकेंद्र बलरामपुर टाउन में उप खंडीय अधिकारी इंजीनियर योगेश कुमार सिंह व अवर अभियंता प्रियदर्शी तिवारी की देखरेख में कैंप लगाया गया। विद्युत बिल से संबंधित आठ और मीटर से संबंधित छह समस्याएं मौके पर निस्तारित की गई। 9.69 लाख के 15 बकायादारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। 2.86 लाख की वसूली गई। ग्राम दीनानगर में उप खंडीय अधिकारी इंजीनियर प्रेमचंद और अवर अभियंता इंजीनियर जय प्रकाश पाल ने कैंप में आने वाले छह बिल व चार मीटर से संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराया। 3.13 लाख के 18 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटकर 1.02 लाख की वसूली की गई। ग्राम रमईडीह में उप खंडीय अधिकारी इंजीनियर मोहम्मद अकील व अवर अभियंता व जय प्रकाश पाल ने चार बिल से और एक मीटर से संबंधित समस्या का निस्तारण कराया। 1.86 लाख के आठ बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटे गए और 89 हजार रुपये की वसूली की गई। उप खंडीय अधिकारी विमलेंद्र श्रीवास्तव ने तुलसीपुर के ग्राम रमवापुर में मेगा कैंप लगाया। 150 उपभोक्ताओं से डेढ़ लाख रुपये की वसूली की गई और समस्याओं का निस्तारण कराया गया।

यह भी पढ़ें : 10 सितंबर से नई समय सारिणी से चलेंगी यह ट्रेनें

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular