Sunday, April 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: शासन से आई टीम ने किया मनरेगा कार्यों का सत्यापन

Balrampur News: शासन से आई टीम ने किया मनरेगा कार्यों का सत्यापन

रोहित कुमार गुप्त

उतरौला, बलरामपुर। विकास खण्ड श्रीदत्तगंज में मनरेगा कार्य की मानीटरिंग करने लखनऊ से आई टीम ने कई गांवों में स्थलीय सत्यापन किया। टीम ने गांवों में निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन, पशु आश्रय स्थल व मिट्टी से गांवों में हुए कार्य को देखा। टीम ने वीडीओ व एडीओ पंचायत को पंचायत भवन निर्माण में हो रही देरी पर आपत्ति जाहिर करते हुए सभी कार्यों को मनरेगा से तत्काल पूर्ण करने का निर्देश दिया। गांवों में मनरेगा कार्य की रुपरेखा की कार्य योजना कम होने पर कहा कि वित्तीय वर्ष के अन्दर मनरेगा कार्य को पूरा करने के लिए अभी से रुपरेखा तैयार कर अधिक से अधिक मजदूरों को मनरेगा में रोजगार देने को कहा जिससे मजदूरों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके और शहरों की ओर पलायन करने की प्रवृत्ति पर रोक लग सके। टीम ने गांवों के मजदूरों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना और उसे दूर करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें : नदियों के किनारे न जायें और न ही पशुओं को ले जायें-DM

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular