Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalramPur News: विस चुनाव 2022-एक मतदान केंद्र पर होंगे अधिकतम 1200 मतदाता

BalramPur News: विस चुनाव 2022-एक मतदान केंद्र पर होंगे अधिकतम 1200 मतदाता

मतदाताओं की संख्या बढ़ी तो बनेंगे अतिरिक्त मतदान केंद्र

संवाददाता

बलरामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदान स्थलों का निर्धारण अधिकतम 1200 मतदाताओं के आधार पर किए जाने का निर्देश दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों के संभाजन हेतु समय सारणी जारी की गई हैं। इसके तहत नए मतदान स्थल बनाने हेतु भवनों का चयन, पुनर्निर्धारण तथा भवनों का भौतिक सत्यापन का कार्य दो अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक किया जाएगा। मतदान स्थलों के भौतिक सत्यापन के पश्चात मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार करने का कार्य 21 अगस्त तक किया जाएगा। आपत्तियां एवं सुझाव हेतु मतदान स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन, वर्तमान मतदान स्थलों के संशोधन संबंधी प्रस्ताव की प्रति राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने का कार्य 23 अगस्त को किया जाएगा। राजनैतिक दलों के साथ बैठक के पश्चात शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाने का कार्य सात सितंबर को किया जाएगा। कंट्रोल टेबल की इंट्री 15 सितंबर को किया जाएगा। मतदान स्थलों की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी को 20 सितंबर तक उपलब्ध कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती श्रुति द्वारा सभी उप जिला अधिकारियों को मतदान स्थलों के संभाजन का कार्य निर्धारित समय सारणी के अनुसार किए जाने का निर्देश दिया गया है। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के ऐसे मतदान स्थल जहां 1200 से अधिक मतदाता है और कोई आक्जिलरी नहीं बनी है, उन्हें विभाजित कर एक नया पोलिंग स्टेशन बनाए जाने का निर्देश दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 1200 से अधिक के संख्या वाले मतदान स्थलों तथा उससे संबंधित वोटर लिस्ट का भौतिक रूप से सत्यापन किए जाने कथा नए मतदान स्थल के सत्यापन के दौरान यह देखा जाए कि वोटर लिस्ट में अंकित मतदाताओं का निवास भवन के आसपास भौतिक रूप में हो। सभी उप जिलाधिकारी दिए गए निर्देशों का निर्धारित समय सीमा के भीतर अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular