Sunday, March 22, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: विधानसभा चुनाव के लिए MCMC का गठन

Balrampur News: विधानसभा चुनाव के लिए MCMC का गठन

संवाददाता

बलरामपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती श्रुति द्वारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के परिप्रेक्ष्य में पेड न्यूज की सघन जांच हेतु जनपद स्तर पर मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुश्रवण समिति (एमसीएमसी) का गठन किया गया है। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने समिति में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अध्यक्ष, समस्त उप जिलाधिकारी/रिटर्निंग आफिसर सदस्य, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सदस्य, प्रसारण अभियन्ता आकाशवाणी केन्द्र बलरामपुर सदस्य, जिला सूचना अधिकारी सदस्य, अजय श्रीवास्तव मान्यता प्राप्त पत्रकार को सदस्य बनाया गया है। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए सन्दर्भित प्रयोजन हेतु सम्बन्धित अधिकारी निर्देशों का अनुपालन करेंगें।

यह भी पढ़ें :  जिले में 3387 टीबी मरीज उपचार रत, 75 मरीजों को सदर विधायक ने लिया गोद

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular