Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: रोडवेज में अनुबंधित बस ने बालक को रौंदा

Balrampur News: रोडवेज में अनुबंधित बस ने बालक को रौंदा

रोहित कुमार गुप्त

उतरौला, बलरामपुर। उतरौला-गोण्डा मार्ग स्थित शाहपुर इटई गांव के पास रविवार सुबह परिवहन निगम से संबद्ध एक निजी बस ने सात वर्षीय संदीप को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्चे का शव सड़क पर रखकर गोंडा मार्ग जाम कर दिया। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, तहसीलदार नरेंद्र राम व प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने ग्रामीणों से जाम हटवाने की मनुहार की। ग्रामीणो बस चालक के खिलाफ कार्रवाई व पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े हैं। विधायक ने मृतक के पिता बुधई को 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है।बताया जाता है कि शाहपुर इटई गांव निवासी किसान बुधई का बेटा सुबह करीब पौने नौ बजे सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार निजी बस उसे रौंदते हुए निकल गई। दुर्घटना होने पर चालक बिना रुके बस लेकर फरार हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बालक की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मृतक के स्वजन के साथ ग्रामीणों ने बालक के शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। नाराज ग्रामीण परिवहन निगम व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विधायक, तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों से जाम हटाने व शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की बात कही, लेकिन नाराज ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजा व आरोपित बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे।विधायक ने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने का आश्वासन देते हुए 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। उधर दो घंटे से उतरौला-गोंडा मार्ग जाम होने पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से वाहन चालकों को हलकान होना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पीड़ित परिवार व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : जब IPS वाले तेवर में दिखे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular