सप्ताहवार अलग-अलग थीम पर चलाया जाएगा पोषण माह
संवाददाता
बलरामपुर। बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं में पोषण के स्तर में सुधार के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री व राज्यपाल द्वारा लोक भवन सभागार से राष्ट्रीय पोषण माह-2021 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में नवनिर्मित 529 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया। पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र एवं परिषदीय विद्यालयों में पोषण वाटिका में पौधरोपण, पोषण के लिए योग और आयुष, आंगनबाड़ी लाभार्थियों को क्षेत्रीय पोषण किट वितरण, सैम बच्चों की पहचान और उनके लिए सामुदायिक रसोई आदि गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इस अवसर पर विधायक पल्टूराम द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय बलरामपुर देहात पर राष्ट्रीय पोषण माह सितंबर 2021 का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए माननीय विधायक जी ने कहा कि सरकार द्वारा किशोरियों बच्चों एवं महिलाओं में कुपोषण को समाप्त करने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ग्राम पंचायतों में तरह तरह कि पोषण गतिविधियां चलाई जाएंगी। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी बलरामपुर देहात राकेश कुमार उपस्थित रहे। तहसील उतरौला में माननीय विधायक उतरौला श्री रामप्रताप वर्मा जी द्वारा निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र सकरा ईटइ का उद्घाटन कर पोषण माह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी उतरौला सत्येंद्र सिंह ने पोषण माह के उद्देश्य एवं महत्व पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। जनपद के सभी बाल विकास परियोजनाओ में माननीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का उदघाटन कर राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया।
यह भी पढ़ें : दहेज न मिलने पर दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि कुपोषण मुक्त भारत बनाने के लिए जनपद में आज राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ हुआ है राष्ट्रीय पोषण माह का स्लोगन “कुपोषण छोड़ पोषण की ओर“ रखा गया है। पोषण माह को सप्ताहवार चार अलग-अलग थीम पर मनाया जाएगा। 1 से 7 सितंबर तक आगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका एवं पौधरोपण किया जाएगा। 8 से 15 सितंबर तक के बच्चों किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए योग एवं आयुष का महत्व बताया जाएगा। 16 से 23 सितंबर तक स्थानीय खाद्य पदार्थों की उपलब्धता एवं विशेषता के आधार पर सेवन हेतु जागरूक तथा अनुपूरक पोषाहार का वितरण किया जाएगा। 24 से 30 सितंबर तक सैम/मैम बच्चों का चिन्ह आंगन किया जाएगा एवं पौष्टिक भोजन के प्रति जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार ने शिवपुरा ब्लॉक के ग्राम फुलवरिया का भ्रमण किया।दो दिन पूर्व इस ग्राम में 2 बच्चों की बीमारी के कारण से मृत्यु हो गई थी।फुलवरिया ग्राम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार ने मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना तथा वहाँ हो रहे सफाई कार्य व चिकित्सा दल के कार्यों का जायजा लिया। वहाँ उपस्थित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नान्हू पासवान व पंचायत सचिव राकेश चौधरी को हिदायत दिया कि गांव में पेय जल स्रोतों की नियमित जांच व शुद्धिकरण करवाया जाय।आशा मीना देवी को निर्देशित किया कि वह प्रत्येक घर का नियमित दौरा कर सर्दी खांसी व बुखार के मरीजों का चिन्हित कर, इसकी सूचना अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ प्रणव पाण्डेय को तुरन्त दे। वहां पर उपस्थित ग्रामवासियों को समझाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार ने बताया कि बीमारियों से बचाव के लिये साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखना चाहिए, घर के आसपास गंदगी न होने दें, मच्छरों के काटने से बचना चाहिए, बासी भोजन करने से परहेज करना चाहिए, शौच के लिए शौचालय का प्रयोग करें, खुले में शौच न करें। सर्दी खाँसी जुकाम बुखार आदि होने पर तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाय। इस मौके पर अरविंद मिश्रा जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी , अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा डॉ प्रणव पाण्डेय भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : कजरी तीज पर बंद रहेंगे शिव मंदिरों के कपाट, नहीं होगा जलाभिषेक
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
