Monday, April 6, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : योगी ने देवीपाटन मंदिर में किया पूजन अर्चन

Balrampur News : योगी ने देवीपाटन मंदिर में किया पूजन अर्चन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। चैत्र नवरात्र पर्व के पहले दिन शनिवार को लोगों ने सुबह ही अपने घरों में कलश स्थापित किया और मां दुर्गा की आराधना प्रारंभ कर दी। मंदिरों में नवरात्र की तैयारी कई दिनों पहले से ही शुरू हो गई थी। नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवीपाटन शक्तिपीठ में सुबह पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री पीठ परिसर स्थित गौशाला पहुंचे जहां उन्होंने गायों को हरा चारा खिलाया। पूजा अर्चना व गौ सेवा के बाद वह संचारी रोग दस्तक अभियान की शुरुआत करने के लिए भवनियापुर स्थित हेलीपैड से जनपद सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो गए। बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर शक्तिपीठ में दर्शन के लिए आते रहते हैं। नवरात्र के पहले दिन पूजा करने के लिए वह शुक्रवार को ही यहां आ गए थे। यहीं पर रात्रि विश्राम किया और सुबह पूजन किया।
इसके पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने भारतीय प्रतिपदा नवसंवत्सर 2079, नवरात्र एवं चेटीचंद जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की है। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय काल गणना के अनुसार प्रतिपदा नवसंवत्सर के दिन ही सृष्टि की रचना हुई थी। इस दिन से ही चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्र आरंभ होते हैं। नए वर्ष में हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि सामाजिक कुरीतियों को त्यागकर विकास में भागीदार बनें। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चैत्र नवरात्र प्रकृति और शक्ति की उपासना का पर्व है। चैत्र नवरात्र से ही नववर्ष के पंचांग की गणना शुरू होती है। इस समय मौसम में परिवर्तन भी होता है। इसलिए धर्म, अध्यात्म, ज्योतिष के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टि से भी नवरात्र का महत्व है। उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान देते हुए नवरात्र के धार्मिक अनुष्ठान करने की अपील की है।

Balrampur News : योगी ने देवीपाटन मंदिर में किया पूजन अर्चन

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular