Saturday, February 21, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: महिला उद्यमिता के प्रोत्साहन हेतु ‘निर्भया-एक पहल’ कार्यक्रम आयोजित

Balrampur News: महिला उद्यमिता के प्रोत्साहन हेतु ‘निर्भया-एक पहल’ कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता

बलरामपुर। लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध है कराने तथा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत निर्भया-एक पहल कार्यक्रम के अंतर्गत लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा महिला उद्यमिता हेल्पलाइन -1800-212-6844 व वेबसाइट की लॉन्चिंग तथा पूरे प्रदेश में 75000 महिलाओं का कौशल क्षमता विकास एवं जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद में उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम कोईलरा में निर्भया-एक पहल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं द्वारा प्रोजेक्टर स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री जी के आशीर्वचन व संबोधन को सुना गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी द्वारा डाक विभाग के सहयोग से ओडीओपी उत्पाद पर आधारित विशेष कवर एवं विशेष निरूपण का विमोचन किया गया।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के लिए मंगल रहा ‘अमंगल’, सिद्धू सहित चार नेताओं का इस्तीफा

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडे ने कहा महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए महिला उद्यमी हेल्पलाइन एवं वेबसाइट लांच की गई है जहां पर महिलाएं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी, उद्यम हेतु प्रशिक्षण की जानकारी उद्यम की स्थापना हेतु बैंक ऋण की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। इसके माध्यम से महिलाओं की उद्यमिता के क्षेत्र में भागीदारी बढ़ेगी। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी ग्राम्य विकास विभाग अनिल कुमार सिंह द्वारा सरकार द्वारा महिला कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आम जनमानस को दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकार महिलाओं की सुरक्षा, स्वरोजगार एवं स्वावलंबन की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहां की महिलाएं सशक्त होंगी तो परिवार भी सशक्त होगा, महिला सशक्तिकरण के लिए जरूरी है कि महिलाएं स्वावलंबी बने, उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आए। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी अनिल कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडे, सहायक अधिक्षक डाक विभाग, श्याम मनोहर तिवारी, कनिष्ठ सहायक उद्योग विभाग ओंकार नाथ, अनिल कुमार गुप्ता , आमिर अंसारी, ग्राम प्रधान मुनीर तथा जनप्रतिनिधिगण व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : मतांतरण गैंग से IAS अफसर का कनेक्शन होने का संदेह, जांच शुरू

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular