संवाददाता
बलरामपुर। योगी सरकार में मदरसों के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पाठ्यक्रम में अंग्रेजी, गणित, साइंस, कंप्यूटर आदि विषयों को शामिल किया जाएगा। कोशिश है कि मदरसों में पढ़ने वाले छात्र आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर, वकील सहित अच्छे पदों पर पर पहुंचे एवं आत्मनिर्भर बनें। यह बात अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सम्मान अफरोज ने यहां आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा। अल्पसंख्यक बस्तियों में साफ सफाई के लिए योजना बनाकर कार्य किया जाएगा। अल्पसंख्यक समुदाय की मूलभूत समस्याओं को दूर करने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ देने हेतु जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा जिसमें मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध एवं जैन समुदाय के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। माननीय सदस्य ने बताया कि उन्होंने बीटेक एवं एमबीए की पढ़ाई की है एवं लंदन में भी उन्होंने शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि जनपद बलरामपुर से उनका गहरा रिश्ता है तथा विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता मुस्लिम समुदाय में शिक्षा का स्तर बढ़ाना है तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां अल्पसंख्यक समुदाय को केवल वोटर के तौर पर देखती है किंतु अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए कोई भी कार्य नहीं करती। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में उनकी कोशिश रहेगी कि अल्पसंख्यक समुदाय को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय का शतप्रतिशत टीकाकरण हो यह सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए अलग से टीकाकरण बूथ बनाया जाएगा। इस दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन सिंह, तहसीलदार शेख आलमगीर व पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।जनपद के भ्रमण के दौरान माननीय सदस्य द्वारा अल्पसंख्यक बस्तियों एवं मदरसों का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
यह भी पढ़ें : शौच के लिए गई दलित बालिका गायब
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
