अगस्त तक शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का दिया निर्देश
रोहित कुमार गुप्त
उतरौला, बलरामपुर। कोविड टीकाकरण की प्रगति जांचने के लिए मंडलायुक्त डॉ. एसवीएस रंगाराव पिपरा राम गांव के वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचे। यहां एक बजे तक दस लोगों का टीकाकरण हो चुका था। भारी बारिश के कारण टीकाकरण की गति धीमी रही। वैक्सीनेटर रंजना वर्मा व एएनएम सन्नी गुप्ता से अब तक हुए टीकाकरण की जानकारी ली। सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया गया कि इस गांव में 65 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। तहसील क्षेत्र में बाइस प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है। निगरानी समिति के सदस्यों को उन्होनें निर्देश दिया कि अभियान चलाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। मध्य अगस्त तक गांव में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करें। डीआइओ डॉ. अरुण वर्मा, एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, डॉ. अनिल प्रजापति समेत निगरानी समिति के सदस्य मौजूद रहे।
यह भी पढें : तो इसलिए सस्पेंड हो गए एक साथ 14 पुलिसकर्मी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
