Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जीत के लिए दिया यह मंत्र!

Balrampur News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जीत के लिए दिया यह मंत्र!

संवाददाता

बलरामपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का बुधवार को जिला कार्यालय ‘अटल भवन’ पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पार्टी की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व अन्न महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवा ही देश व पार्टी के भविष्य हैं। पार्टी ने जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाते हुए विकास कार्यो को अंजाम दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौंसला देते हुए कहा कि हम 2022 में फिर से प्रदेश में सरकार बनाएंगे। इसके लिए कार्यकर्ता जनता के बीच बने रहें। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपती है। इसका निर्वहन निष्ठापूर्वक करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने मंडल कार्यसमिति की तैयारियों का जायजा लिया। पांच अगस्त को अन्न दिवस पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को राशन की दुकानों पर रहकर अन्न वितरण कराने को कहा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, बृजेंद्र तिवारी, जिला महामंत्री वरूण सिंह, बिदु विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, संदीप उपाध्याय, धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, कृष्ण गोपाल गुप्त, बृजगोपाल पांडेय, नंदलाल तिवारी, आलोक रंजन, नीरज श्रीवास्तव, आकाश पांडेय मौजूद रहे। उधर उतरौला में भाजपा नगर मंडल इकाई की कार्यशाला हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने कहाकि भाजपा अब एक दल नहीं बल्कि विचारधारा बन चुकी है। इस विचारधारा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की जरूरत है। केंद्र व राज्य सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सबको विकास की योजनाओं का लाभ दिया है। राष्ट्रवाद के मुद्दे पर हमारा दृष्टिकोण सबसे अलग है। इसी मुद्दे पर हमें लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा कर सारे विरोधी दल एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं। हमें जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों और योजनाओं को बताने की जरूरत है। विधान सभा प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष सीबी माथुर, विजयपाल वर्मा, अंकुर गुप्त, अभिषेक कुमार, हकीम फरमान, रवि गुप्त, ओम प्रकाश, चरन सिंह, देवानंद गुप्त मौजूद रहे। भाजपा शिवपुरा मंडल की बैठक मोहनलाल रामलाल इंटर कालेज में हुई। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कार्यकर्ता ओ में जोश भरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष दयाराम प्रजापति, विधानसभा प्रभारी शिव प्रसाद यादव, डा. हुकुम सिंह, गुलाब पाठक, डा. अजय सिंह पिकू मौजूद रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular