Monday, March 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: बाढ़ प्रभावित सभी ग्रामों में तैनात होंगे नोडल अधिकारी, ब्लाक...

Balrampur News: बाढ़ प्रभावित सभी ग्रामों में तैनात होंगे नोडल अधिकारी, ब्लाक स्तर पर खुलेगा कंट्रोल रूम

संवाददाता

बलरामपुर। जल शक्ति विभाग के मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने जनपद के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया तथा जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित ग्रामों, बाढ़ राहत केंद्र, बाढ़ चैकियों, राहत सामग्री वितरण, फूड पैकेट वितरण, तैनात एसडीआरएफ की टीम, गोताखोर, नावों का संचालन, मेडिकल किट का वितरण आदि की विस्तार से समीक्षा की गई। मंत्री ने सभी बाढ़ प्रभावित ग्रामों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित ग्रामों का नोडल अधिकारी बनाए जाए। नोडल अधिकारियों की सूची 24 घंटे के भीतर सांपे जाने का निर्देश दिया गया। विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम का संचालन किए जाने का निर्देश दिया गया! उन्होंने कहा कि निगरानी समिति के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जहां पर विद्युत व्यवस्था नहीं है, वहां पर प्रकाश व्यवस्था की जाए, खंड विकास अधिकारियों द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्रामों में जनरेटर, मोमबत्ती, टॉर्च, लैंप, इमरजेंसी लाइट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। मोबाइल इत्यादि को चार्ज करने के लिए बैटरी की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व राशन वितरण में तेजी लाया जाए, बाढ़ के दौरान लोगों को खाना बनाने में दिक्कत को देखते हुए फूड पैकेट का वितरण किया जाए। मंत्री द्वारा विकास खंड स्तर पर हलवाई लगाकर बड़ी संख्या में बाढ़ प्रभावित ग्रामों में फूड पैकेट वितरण का निर्देश दिया गया। लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया गया माननीय मंत्री जी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित ग्रामों में बड़े गैलन के माध्यम से स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें : शिक्षण संस्थाओं के पास तम्बाकू उत्पादों व मादक पदार्थों की विक्री करना जुर्म

मंत्री जी ने कहा कि धीरे-धीरे राप्ती नदी का पानी कम हो रहा है। पानी कम होने के पश्चात जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी। सभी बाढ़ प्रभावित ग्रामों में अभियान चलाकर फागिंग ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाना सुनिश्चित किया जाए। बाढ़ प्रभावितों को महसूस हो कि इस आपदा के समय में हम उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी बंधे सुरक्षित हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है, उसका सर्वे कराया जा रहा है। सभी को शत-प्रतिशत क्षतिपूर्ति दी जाएगी। जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उनको भी मुआवजा दिया जाएगा। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति, पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र, उप जिलाधिकारी तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार, तहसीलदार सदर, उतरौला, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : पूर्व CM की तेरहवीं में बनेगा 80 हजार लोगों का खाना

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular