Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : बालिकाओं ने CDO के साथ की ‘हक की बात’

Balrampur News : बालिकाओं ने CDO के साथ की ‘हक की बात’

मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल ने शांत की उनकी जिज्ञासा

संवाददाता

बलरामपुर। प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के फेज-3 के अन्तर्गत शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में ‘हक की बात’ कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैगिंक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा आदि के सम्बन्ध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र सुझाव सहायता हेतु न्यूनतम दो घण्टे की पारम्परिक संवाद का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी से स्कूली छात्राओं ने वाद-संवाद में दहेज, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, माता-पिता के शिक्षा में बाधा उत्पन्न, सुरक्षा आरक्षण, भ्रष्टाचार जैसे अनेक पहलुओं पर चर्चा करते हुये अपने विचार व्यक्त किये गये। सीडीओ द्वारा छात्राओं की समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान उनके द्वारा छात्राओं को सामान्य ज्ञान की पुस्तकें प्रदान की गयी। उन्होंने कहा कि छात्राएं सामान्य ज्ञान की पुस्तकों का अध्ययन कर सामान्य ज्ञान की जानकारी प्राप्त करें। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र, जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम, क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्र, रागिनी मिश्रा, महिला कल्याण अधिकारी, दीपिका तिवारी, राधिका मिश्रा जिला समन्वयक, साधना पाण्डेय प्रधानाचार्या बालिका इण्टर कॉलेज, बलरामपुर, बद्री विशाल परामर्शदाता, सुनील कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूली छात्राएं आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : नेपाल के हुक्म पर 11 अफगानियों ने छोड़ा देश, मैक्सिको के लिए रवाना

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular