Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : बस से उतरते ही वृद्ध ने तोड़ दिया दम

Balrampur News : बस से उतरते ही वृद्ध ने तोड़ दिया दम

संवाददाता

उतरौला बलरामपुर। राप्ती ट्रेवल्स उतरौला की बस से रविवार की सुबह करीब सात बजे हैदराबाद से आया लगभग 65 वर्षीय वृद्ध उतरौला के फक्कड़ दास चौराहा पर बस से उतरते ही गश खाकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वृद्ध का चिकित्सीय परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दिल गजन पुत्र बिंदुर थाना सोनहा जनपद बस्ती के रूप में की गई। कोरोना संक्रमित होने की संभावना को देखते हुए लाश का कोविड-19 सैंपल लेकर रैपिड टेस्ट किया गया। रिपोर्ट कोरोना निगेटिव पाए जाने पर प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। परिजनों को सूचना देने के पश्चात उतरौला पुलिस ने लाश का पंचनामा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। घटनास्थल पर सीओ सिटी राधा रमण सिंह, प्रभारी निरीक्षक उतरौला वकील पांडेय, निरीक्षक अपराध यासीन खान, उप निरीक्षक आलोक चंद्र, चिकित्सा अधीक्षक चंद्र प्रकाश मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular