Monday, March 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : पेड़ काटने को लेकर खूनी संघर्ष, एक की मौत

Balrampur News : पेड़ काटने को लेकर खूनी संघर्ष, एक की मौत

संवाददाता

बलरामपुर। जिले के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने के परिणाम स्वरूप बहादुर मौर्य नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, कुड़ी मझौवा गांव में रविवार को पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। परिणाम स्वरूप बहादुर मौर्य नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। बीच-बचाव कराने आए चंदर मौर्य, शांताराम, राम चरित्र, सतगुरु व धर्मा देवी को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने शेषराम विश्वकर्मा, पचंम विश्वकर्मा, राम प्यारे, मनीष व लाल मन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई राजेंद्र कुमार मौर्य का आरोप है कि उसका भाई बहादुर मौर्य अपनी जमीन में लगे पेड़ को काट रहा था। इसी दौरान आरोपित कुल्हाड़ी व लाठी डंडे से उसे पीटने लगे। उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई। बचाव के लिए पहुंचे पांच अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार मलिक ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular