Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : ‘पेट’ को लेकर तैयारी बैठक आयोजित

Balrampur News : ‘पेट’ को लेकर तैयारी बैठक आयोजित

संवाददाता

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती हेतु 20 अगस्त को प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत शासन द्वारा जनपद बलरामपुर में प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन कराए जाने का निर्देश दिया गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रतियोगी परीक्षा में जनपद बलरामपुर के अतिरिक्त गोंडा व फैजाबाद के परीक्षार्थी भी भाग लेंगे। कुल 18521 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। यह प्रतियोगी परीक्षा पूर्वाहन 10 बजे से 12 बजे तथा अपराह्न 3ः00 बजे से 5ः00 बजे, दो पलियों में कराई जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा हेतु जनपद में 18 परीक्षा केंद्र का चयन किया गया है। यह जानकारी परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य/प्रबंधकों को बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम द्वारा दी गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्य को परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु समस्त तैयारियां पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया। परीक्षा केंद्रों पर विद्युत, जनरेटर, सीसीटीवी कैमरा, साफ-सफाई आदि व्यवस्था सुनिश्चित कर लिए जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम, चंदन सिंह, परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य/प्रबंधक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : इंटर कॉलेज की मान्यता होगी रद्द, FIR के आदेश

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular