Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: पुल के पास मिले सामान के आधार पर प्रेमी युगल...

Balrampur News: पुल के पास मिले सामान के आधार पर प्रेमी युगल की नदी में हो रही खोज

संवाददाता

बलरामपुर। थाना कोतवाली देहात के अन्तर्गत सिसई घाट के निकट रेलवे पुल के पास गुरुवार दोपहर प्रेमी युगल का आधार कार्ड, दो जोड़ी चप्पल, एक स्कूटी व पैसे बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने नदी में छलांग लगाई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व राज्य आपदा मोचन बल ने काफी देर तक नदी में दोनों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। हालांकि किसी ने दोनों को नदी में छलांग लगाते नहीं देखा है। फिर भी पुलिस छानबीन में जुटी है। देहात कोतवाल विद्या सागर वर्मा ने बताया कि रेलवे पुल के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार युवक का नाम शनि कुमार है। वह हर्रैया थाना क्षेत्र के गुलरिहा हिसामपुर का रहने वाला है। युवती का नाम राशि है, जिसका पता भिड जिला मध्य प्रदेश लिखा हुआ है। बताया जाता है कि युवती के परिवारजन गुलरिहा हिसामपुर में पानी बताशा का कारोबार करते हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संभवतः दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। स्कूटी, पैसे व दो जोड़ी चप्पल तो पुल के पास मिला है, लेकिन किसी ने उन्हें नदी में कूदते हुए नहीं देखा है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने नदी में छलांग लगाई है। इसी आधार पर एसडीआरएफ की टीम बुलाकर काफी देर तक नदी में खोजबीन कराई गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। दोनों के परिवारजन को सूचना दे दी गई है। परिवारजन के आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी। दोनों की तलाश में पुनः स्थानीय गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम लगाई जाएगी।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular