संवाददाता
उतरौला, बलरामपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया गया। इलाज के उपरांत उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी राजेश कुमार सक्सेना के निर्देशन में एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 13 आपराधिक मामलों में वांछित बदमाश सुनील कुमार को उतरौला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ चमरूपुर के पास नहर के सायफन पर हुई। पुलिस से घिर जाने के बाद आरोपी ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव करते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग करके उसे दबोच लिया। बदमाश की पहचान सुनील कुमार निवासी ग्राम चीती कोतवाली उतरौला, बलरामपुर के रूप में हुई है। बदमाश बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। क्षेत्राधिकारी उदयराज सिंह ने बताया कि घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बदमाश के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से एक अदद 315 बोर का देशी तमंचा, एक कारतूस तथा चोरी के 13700 रुपए बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ जनपद सिद्धार्थनगर तथा बलरामपुर के विभिन्न थानों में कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। काफी दिनों से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित था। एसपी ने बदमाश गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को बधाई दी है।
यह भी पढें : एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से सनसनी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
