रोहित कुमार गुप्त
उतरौला, बलरामपुर। तहसील क्षेत्र के मनकापुर मार्ग पर लालगंज गांव से 18 सितंबर को चुराई गई टाटा हैरियर कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। चोरी के अभियुक्त को भी गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है। बरामद कार की कीमत 21 लाख रुपये बताई जा रही है। वाहन की बरामदगी के बारे में जानकारी देते हुए सीओ उदयराज सिंह ने बताया कि मनकापुर मार्ग पर सड़क के किनारे खड़ी अब्दुल करीम के ऑफिस से वाहन की चोरी हो गई थी। वाहन की बरामदगी के लिए सर्विलांस टीम, क्राइम ब्रांच व स्वाट टीम को लगाया गया था। सोमवार को वाहन के जीपीएस ट्रैकिंग के दौरान गोंडा जिले की सीमा पर गुमड़ी पुल के पास से गाड़ी के साथ अभियुक्त शहादत अली निवासी बैदोलिया, महुआ इब्राहिम थाना कोतवाली उतरौला को कब्जे में ले लिया। वाहन की बरामदगी करने वाली टीम में स्वाट टीम प्रभारी श्याम लाल यादव, क्राइम ब्रांच के निरीक्षक विमलेश सिंह, सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक गुरुसेन सिंह, महदेइया चौकी प्रभारी गौरव सिंह तोमर, आरक्षी मुकेश चौधरी व रोहित शुक्ल शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें : अमायरा की बिकिनी देख भड़के यूजर्स, कहा-इसे अफगानिस्तान भेजो
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
