Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : पालिकाध्यक्ष इदरीश खान का आकस्मिक निधन

Balrampur News : पालिकाध्यक्ष इदरीश खान का आकस्मिक निधन

अभिषेक गुप्ता

बलरामपुर। जिले के उतरौला नगर पालिका परिषद के चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद इदरीश खान का बुधवार को अचानक हृदयगति रूकने से निधन हो गया।
पारिवारिक सूत्रो ने बुधवार को बताया कि उतरौला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश खान का 72 वर्ष की उम्र मे निधन हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। आज सुबह अचानक उनकी तबियत बिगडने पर उन्हे इलाज के लिए गोण्डा ले जाया जा रहा था। रास्ते मे उनका निधन हो गया। वह 2017 मे समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत कर नगर पालिका परिषद का चेयरमैन बने थे। इसके अलावा वर्ष 2002 से 2007 तक उनकी पत्नी अफसर जहाँ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रही। चैयरमैन मोहम्मद इदरीश खान करीब 45 सालो से राजनीति मे सक्रिये और कई संगठनो से भी जुडे रहे। परिजनों ने बताया कि जिले मे वरिष्ठ वकीलो मे इदरीश खान की गिनती होती थी। उनके निधन पर पूर्व मंत्री डा एसपी यादव, भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा, सपा के जिलाध्यक्ष राम निवास मौर्या, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनीसुल हसन रिजवी, अधिवक्ता संघ सहित विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनो के पदाधिकारियो ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular