संवाददाता
बलरामपुर। जिले के उतरौला थाने की पुलिस ने अपनी मां से बिछुड़ गए जनपद गोण्डा के थाना धानेपुर निवासी छह वर्षीय एक बालक को उसके अभिभावकों से मिलाया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वह बालक अपनी मां के साथ शाहजनी मजार कोतवाली उतरौला आया था। वहीं से उसके गायब हो जाने की सूचना प्रभारी निरीक्षक को मिली। उतरौला पुलिस ने तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कर उक्त बालक को ढूंढने हेतु लगाया। इसी क्रम में चौकी प्रभारी पेहर उपनिरीक्षक गुरुसेन सिंह, मुख्य आरक्षी योगेश्वर यादव, रिक्रूट आरक्षी अनुराग सिंह की टीम द्वारा उक्त बालक को पेहर बाजार कस्बे से बरामद कर लिया गया। पूछने पर बालक ने बताया कि वह भटक कर चला गया था। तत्पश्चात बालक के पिता को बुलाकर सुपुर्द किया गया।
यह भी पढ़ें : मुंबई से आई AC X-Press बनी आफत, 11 यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
