Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: पम्प हाउस के डैम में डूबकर दो युवकों की मौत

Balrampur News: पम्प हाउस के डैम में डूबकर दो युवकों की मौत

रोहित कुमार गुप्त

उतरौला बलरामपुर। पंप हाउस के डैम में नहाने गये दो युवकों की मौत के बाद पूरे मुहल्ले में मातम पसरा हुआ है। रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन के चलते दुकान बंद कर रफीनगर निवासी ऋतिक गुप्त (22) पुत्र कृष्ण कुमार व सुभाष नगर निवासी रोहित कौशल (22) पुत्र राम अचल रविवार को लगभग दो बजे अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने डैम पर गये थे। उन्हें यह नहींं पता था कि काल वहीं उन दोनों की ही प्रतीक्षा कर रहा है। पहले पानी में रोहित व कृष्ण कुमार कूदे। गहराई ज्यादा होने के कारण दोनों पानी में डूबने लगे। तीन अन्य साथी जो तैरना नहीं जानते थे। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया लेकिन वहां बचाने वाला भी कोई नहीं मिल रहा था। बाद में आस-पास के लोगों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला। तीन भाइयों मे सबसे छोटे ऋतिक व दो भाइयों में सबसे छोटे रोहित की हृदयविदारक मौत के बाद मुहल्ले में मातम फैला हुआ है। एमएलके पीजी कॉलेज में स्नातक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे दोनों नवयुवकों की गाढ़ी दोस्ती बचपन से अंतिम सफर तक साथ रहने की चर्चा स्थानीय लोगों की जुबान पर रही। दोनों की असामयिक मौत से दोनों परिवारों पर पहाड़ टूट पड़ा है। बड़ी अनहोनी की आशंका में देर शाम तक घरों की महिलाओं को बच्चों के मृत्यु की सूचना नहीं दी गई थी।

यह भी पढ़ें :  बालिका गृह से भागीं सभी 12 बालिकाएं बरामद, छह निलंबित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular