Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में DM को सौंपा...

Balrampur News : पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में DM को सौंपा ज्ञापन

रोहित कुमार गुप्ता

बलरामपुर। प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव व मीडिया प्रभारी शरीफ अंसारी की अगुआई में जनपद बलरामपुर के पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट सभागार में इकट्ठा होकर बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए बिना शर्त रिहाई व मानहानि की क्षतिपूर्ति करने के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि भ्रष्टाचार और घटनाओं को उजागर करने वाले पत्रकारों को जेल भेज दिया जाएगा तो लोकतंत्र का क्या होगा। पोल खुलने के भय से बलिया जिले का प्रशासन मीडिया को दबाने की कोशिश कर रहा है। पर ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। चाहे इसके लिए हमें सड़क पर आना पड़े। अध्यक्ष ने कहा कि जब तक बलिया के पत्रकारों की रिहाई नहीं की जाती है और उन्हें ससम्मान मुआवजा नहीं दिया जाता है, तब तक हम सभी साथी आरपार की लड़ाई के लिए सदैव तैयार रहेंगे। इस मौके पर रामपाल यादव, रामचरित वर्मा, सौरभ मिश्रा, रोहित कुमार गुप्ता, सुरेश त्रिपाठी, अरशद खान, प्रमोद पाण्डेय, आशीष कसौधन, बजरंगी गुप्ता, प्रदीप पाठक, बसंत राम मौर्या, हकीम नवाज, आबिद अली, शशि भूषण शुक्ला, मोहम्मद रिजवान, शत्रोहन प्रसाद पांडेय, चंद शेखर पटेल, गुलाम नबी कुरैशी, पवन कुमार गुप्ता, आर के शर्मा, निजामुद्दीन अंसारी, जितेंद्र कुमार चौधरी, राम कुमार मिश्रा, अखिलेश्वर तिवारी, वेद प्रकाश मिश्रा, अब्दुल मोबीन सिद्दीकी, अनवारुल हक़ समेत काफी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Balrampur News : पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में DM को सौंपा ज्ञापन

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular