रोहित कुमार गुप्त
उतरौला, बलरामपुर। विकास खण्ड श्रीदत्तगंज के पंचायत सदस्यों के चुनाव में ग्राम मछारी वाजिद से वार्ड संख्या एक से राजिया, वार्ड संख्या तीन सौ सीमा, वार्ड संख्या चार से कृष्ण कुमार, वार्ड संख्या पांच से सुमिरता, वार्ड संख्या छः से रमजान, वार्ड संख्या सात से निसार अहमद, वार्ड संख्या आठ से आनन्द कुमार, वार्ड संख्या नौ से शान्ती विजयी घोषित हुई। ग्राम नन्द महरा से वार्ड संख्या एक से श्याम दुलारी, वार्ड संख्या चार से बब्लू, वार्ड संख्या पांच से सिया राम विजयी हुए। ग्राम गिद्धौर में वार्ड संख्या दो से ललिता व वार्ड संख्या छः से मेही लाल विजयी घोषित हुए। इसकी जानकारी प्रभारी एडीओ पंचायत विकास खण्ड श्रीदत्तगंज मानिक राम मौर्य ने दी। उन्होंने बताया कि विजयी प्रत्याशियों की सूची पंचायत चुनाव आयोग को भेज दी गई है।
