संवाददाता
बलरामपुर। जिले के पचपेड़वा थाने की पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा आलोक राव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कल ग्राम औरहवा मे नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त ऊदल पुत्र चुन्नीलाल निवासी औरहवा को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसके विरुद्ध स्थानीय थाने पर कल अभियोग दर्ज कराया गया था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक नीरज कुमार सिंह व मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र प्रताप यादव शामिल रहे।
यह भी पढें : आपको वज्रपात की पूर्व सूचना चाहिए तो मोबाइल में डाउनलोड करें यह ऐप
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
