संवाददाता
बलरामपुर। जिले के ललिया थाने की पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ललिया थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम बच्ची को शोहदा अपने कमरे में उठा ले गया। जबरन मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। खून से लतपथ बच्ची बिस्तर पर कराह रही थी। मां ने बच्ची की काफी देर तक खोजबीन की तो देखा कि पड़ोसी युवक ने कमरे में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची का पिता रोजी-रोटी के वास्ते बाहर था। पूरे घटना की जानकारी पत्नी ने उसे दूरभाष से दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर मासूम बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया था। तभी से वांछित अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। निरीक्षक उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी कालिया उर्फ अरबाज निवासी लालपुर विशुनपुर को सिटकिहवा मोड़ से गिरफ्तार कर सक्षम मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है। वहां से उसे जेल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति के किये तीन टुकड़े
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
