संवाददाता
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए नव चयनित शिक्षक को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। मुख्यमंत्री के वर्चुअल रूप से संबोधन को विधायक सदर पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति एवं नव चयनित शिक्षक द्वारा सुना गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा नव चयनित शिक्षक मनोरमा पाठक को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस दौरान विधायक पल्टूराम ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार प्रदान किए जाने का कार्य किया जा रहा है। सरकारी भर्तियां निष्पक्ष एवं पारदर्शी रुप से संपन्न हो रही है। उनके द्वारा नव नियुक्त शिक्षक को बधाई दी गई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई। उन्होंने नव चयनित शिक्षक से कहा कि पूर्ण मनोयोग से विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर उनका भविष्य संवारने का काम करें। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम, डॉ चंदन कुमार पांडे व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान में चलेगी तालिबान की हुकूमत!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
