Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : धारा 144 के बीच जुमे का नमाज संपन्न

Balrampur News : धारा 144 के बीच जुमे का नमाज संपन्न

अभिषेक गुप्ता

बलरामपुर। जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश ने विभिन्न त्योहारों को देखते हुए जिले मे धारा 144 को लागू कर दिया है, जिसके तहत सांप्रदायिक माहौल बना रहने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम संवेदनशील स्थानों पर गश्त कर रही है। इसी संवेदनशीलता को देखते हुए पचपेड़वा नगर पंचायत में तुलसीपुर क्षेत्राधिकारी शिव प्रसाद के नेतृत्व में थानाध्यक्ष पचपेड़वा की मौजूदगी में जुमे की नमाज नूरी मस्जिद में शांति पूर्वक सकुशल संपन्न किया गया। इस दौरान सभी नमाजियों से उन्होंने कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के साथ-साथ आवश्यक कार्यों के लिए ही घर से बाहर निकलने की अपील किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular