Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : धारदार हथियार से सेल्समैन की हत्या

Balrampur News : धारदार हथियार से सेल्समैन की हत्या

संवाददाता

बलरामपुर। जिले के गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र में एक मेडिकल एजेंसी पर सेल्समैन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक का शव सड़क से नीचे एक गड्ढे में पड़ा मिला। पेट, सीने, नाक, आंख व कनपटी पर धारदार हथियार के भयानक निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के सुखरामपुर गांव निवासी संजय कुमार गौतम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह पचपेड़वा की एक मेडिकल एजेंसी पर सेल्समैन था। बताया जाता है कि संजय शनिवार को तुलसीपुर दवा बेचने गया था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिवारजन ने खोजबीन शु की। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सोनपुर गांव से पहले उसकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी मिली। सड़क से नीचे एक गड्ढे में उसका शव पड़ा मिला। पेट, सीने, नाक, आंख व कनपटी पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular