Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : धर्मांतरण के मामले में सात पर FIR

Balrampur News : धर्मांतरण के मामले में सात पर FIR

रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला बलरामपुर। धर्मांतरण कराने के प्रयास में स्थानीय पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत मे लिया है। कस्बा चौकी क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी राम मिलन साहू ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि उनका पुत्र संतोष नूर उल्लाह की दुकान पर काम करता है। नूर उल्लाह व उसके सहयोगियों ने प्रलोभन देकर संतोष का मति भ्रम कर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया। संतोष ने मंगलवार को अपने पिता को फोन करके बताया कि वह आज शाम शाहजहानी दरगाह पर वह इस्लाम कुबूल करेगा। वहीं उसका खतना भी होगा। राम मिलन ने मामले की सूचना हिंदू संगठनों के लोगों को दी। मंगलवार देर शाम हिंदू संगठनों ने संतोष व नूर उल्लाह को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। रात में संतोष की मनोदशा ठीक न होने के कारण पुलिस ने उसे अपनी अभिरक्षा में रखा था। बुधवार सुबह हिंदू संगठनों की बैठक के बाद धर्मांतरण कराने वाले आरोपियों को चिन्हित करते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इससे पूर्व लवकुश मोदनवाल का मतांतरण कर उसे मुहम्मद इस्लाम बनाने का हवाला देते हुए संगठनों के पदाधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular