Saturday, April 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : दो स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा आरोग्य मेला

Balrampur News : दो स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा आरोग्य मेला

रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला, बलरामपुर। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानापार बहेरिया व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा एकडंगा में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में मरीजों को दवा वितरण के साथ साथ गोल्डन कार्ड, एलोपैथी, होम्योपैथिक, आयुर्वेद एवं जांच, टीकाकरण के अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। चिकित्सकों व स्टाफ नर्स ने मरीजों की जांच कर दवाएं दी। मलेरिया, सर्दी व बुखार से पीड़ित मरीज ज्यादा रहे। फाइलेरिया, टीबी, कुष्ठ रोगियों की भी जांच कर दवा दी गई। गर्भावस्था व प्रसव कालीन महिलाओं को परामर्श सेवाएं प्रदान की गई। मेले में जन्म पंजीकरण, परिवार नियोजन, नवजात शिशु स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए गए। बढ़ रहे गर्मी के मौसम में बच्चों में डायरिया, निमोनिया, दस्त, उल्टी के रोकथाम एवं बचाव की जानकारी दी गई। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पिपरा एकडंगा में डॉ. पंकज गुप्त, डॉ. जुबेर अहमद खां, फार्मेसिस्ट गुफरान, कुंज बिहारी, सीएचओ मनीष शर्मा, नीरज कुमार, माधुरी यादव, सरिता कुमारी समेत आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा संगिनी मौजूद रही। मानापार बहेरिया में डा. एएच खान, डा.अनिल कुमार प्रजापति, बृजेश गुप्त,वार्ड ब्याय छवि लाल मौर्य, सीएचओ रवि मिश्रा, कौशलेंद्र कुमार समेत स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : शादी के 42 साल बाद दुल्हन को लेने पहुंचा 65 वर्षीय दूल्हा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular