संवाददाता
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दूसरा घर कहे जाने वाले शक्तिपीठ देवीपाटन तुलसीपुर का वातावरण बुधवार सुबह और सुरम्य दिखाई पड़ा। मुख्यमंत्री ने गर्भगृह में मां पाटेश्वरी के चरण पखार विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मिथलेश नाथ योगी के साथ मंदिर परिसर व सूर्यकुंड का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पारंपरिक रूप से मंदिर परिसर स्थित गोशाला में पहुंचे। वहां गायों को गुड़, दलिया व हरा चारा खिलाकर गोसेवा की। गोसेवकों से गायों का हालचाल पूछा। इसके बाद भवनियापुर हेलीपैड पहुंचकर लखनऊ के लिए उड़ान भरी।
मुख्यमंत्री मंगलवार को श्रावस्ती जिले में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम करीब सवा छह बजे शक्तिपीठ देवीपाटन पहुंचे थे। मंदिर परिसर में रात विश्राम के दौरान सीएम ने सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैंसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, राम प्रताप वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह व जिला प्रभारी सुधीर हलवासिया से औपचारिक भेंट की। इस दौरान सीएम व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुखातिब हुए। वहीं, सीएम ने जनप्रतिनिधियों से अन्न महोत्सव की तैयारी व अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक भी लिया। इस दौरान साई भक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने मुख्यमंत्री से मिलकर उनका चित्र भेंट किया। सीएम ने कोरोना काल में धीरू सिंह द्वारा किए गए कार्यो की सराहना की। नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज पप्पू ने देवीपाटन मंदिर के सामने प्राचीन तालाब के सुंदरीकरण के लिए बजट उपलब्ध कराने, देवीपाटन मेला बजट में बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
