संवाददाता
बलरामपुर। धुसाह स्थित 2021-22 सत्र के लिए जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कालेज में शनिवार को छात्र-छात्राओं का पदारोहण और अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदों पर चुना गया। उन्हें उनके दायित्वों के शुचितापूर्ण निर्वहन के लिए विद्यालय प्रशासक क्रेग बटरफील्ड द्वारा शपथ दिलाई गई। विद्यालय के बालक प्रमुख दीपक कुमार पांडेय और बालिका प्रमुख अर्चिता मिश्रा को बनाया गया। क्रेग ने बताया कि विद्यालय की एंथनी हाउस कैप्टन गुरमीत कौर, वाइस कैप्टन फैजान अहमद व स्पोर्ट्स कैप्टन मोहम्मद रेहान खां को बनाया गया है। शेखर सिंह, संचिता शुक्ला और कनीज फैज को इसी हाउस का मानीटर नियुक्त किया गया। बटरफील्ड हाउस की कैप्टन श्रुति सिंह, वाइस कैप्टन आशीष कुशवाहा, स्पोर्ट्स कैप्टन शौर्य सिंह को बनाया गया। जबकि राज मिश्र, तनु सिंह और राधिका अग्रवाल को इसी हाउस का मानीटर नियुक्त किया गया। फैंथम हाउस के कैप्टन सार्थक शुक्ल, वाइस कैप्टन महक नाज, स्पोर्ट्स कैप्टन सृजन श्रीवास्तव को चुना गया। धीरेंद्र प्रताप सिंह, दिव्या अवस्थी व अर्पिता चौधरी को इस हाउस का मानीटर बनाया गया। कीलर हाउस का कैप्टन शिवम माहेश्वरी, वाइस कैप्टन जैद खां, स्पोर्ट्स कैप्टन अज्जाम खां को बनाया गया। प्रिसी गुप्ता, पल्ल्विका क्षेत्रपाल व वेदांत सिंह को इसी हाउस का मानीटर नियुक्त किया गया। प्रधानाचार्य बटरफील्ड ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके पद के अनुसार बैज से अलंकृत किया। छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर शिक्षक जोजफ फर्नांडिज, हाशिम खां, एलबी सिंह, दिनेश मणि त्रिपाठी, बीपी पांडेय, प्रदीप श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : अब मनमाने ढंग से गैंगस्टर नहीं लगा सकेंगे थाना प्रभारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
