Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : दिवंगत प्रभारी मंत्री को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

Balrampur News : दिवंगत प्रभारी मंत्री को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

संवाददाता

बलरामपुर। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के आकस्मिक निधन पर सोमवार को तुलसीपार्क स्थित अटल भवन जिला भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आयोजित शोकसभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। कोरोना संक्रमित पूर्व क्रिकेटर का रविवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था।
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित शोक सभा में मौजूद जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व क्रिकेटर व मंत्री के निधन को बलरामपुर के लिए बड़़ी क्षति बताया। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष डा. अजय सिंह पिंकू, प्रदेश परिषद सदस्य अनूपचंद्र गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, जिला महामंत्री रवि मिश्रा, वरुण सिंह मोनू, जिला मंत्री बृजेन्द्र तिवारी, निर्वतमान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शर्मा, नगर महामंत्री ममता तिवारी, अमरनाथ शुक्ला, सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय, युवा मोर्चा महामंत्री सुशील तिवारी, आई टी संयोजक अंशुमाली आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने प्रभारी मंत्री चेतन चैहान को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन् किया।
इस बीच विकास भवन परिसर में भी जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में होमगार्ड एवं पीआरडी मंत्री चेतन चौहान के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों व कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मंत्री को श्रद्धांजलि देने वालों में कनिष्ठ सहायक रजा इमाम रिजवी, पत्र वाहक शान्ति प्रसाद शुक्ला, पीआरडी ठाकुर प्रसाद पाण्डेय, अशोक कुमार तिवारी आदि लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular