रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला, बलरामपुर। विद्युत चोरी व बकायेदारों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में पांच लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी का मुकदमा पंजीकृत एक दर्जन बाकीदारों के विद्युत कनेक्शन काटे गए हैं। विद्युत उप केंद्र रेहरा बाजार के उपखंड अधिकारी आरके यादव ने बताया कि विद्युत बकायेदारों व विद्युत चोरी के विरुद्ध चलाए गए अभियान में क्षेत्र के बिलरिया, रेहरा, पेहर में छापे मारी की गई। इस दौरान दस हजार से अधिक विद्युत बिल के बकाएदारों के एक दर्जन कनेक्शन काटे गए। छापेमारी के दौरान बिलरिया निवासी राधेश्याम विश्वकर्मा, जुग्गीलाल विश्वकर्मा, लल्लू विश्वकर्मा, अली हसन व अंशिका हेल्थ केयर के दुर्गावती आदि पांच लोगों के विरुद्ध एंटी पावर थेफ्ट बलरामपुर थाने में विद्युत चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। उक्त अभियान से क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। अभियान में अवर अभियंता अमित कुमार चौधरी, प्रदीप कुमार, तिलकराम, सुरेंद्र यादव, प्रेम चंद वर्मा, अंकित सिंह, सोनू सिंह, अजय गुप्ता, अनिल गिरी आदि विद्युत कर्मी मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी ने बताया कि उक्त अभियान नियमित चलता रहेगा। जिनका कनेक्शन काटा गया है, वे बकाए का भुगतान कर पुनः कनेक्शन प्राप्त कर विद्युत उपभोग कर सकेंगे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
