Saturday, April 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा, सिपाही...

Balrampur News : दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा, सिपाही जख्मी

रोहित कुमार गुप्ता

बलरामपुर। जनपद लरामपुर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया। पूरब टोला चैकी इंचार्ज अपने हमराही सिपाही के साथ गैंगस्टर व हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले में वांछित दो आरोपियों के घर दबिश देने पहुंचे थे, लेकिन पहले से मुस्तैद अपराधियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे चैकी इंचार्ज का पैर टूट गया। वहीं, सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को आनन-फानन में संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पूरब टोला चैकी का है। यहां के चैकी इंचार्ज सुनील पाल अपने हमराही सिपाही मनीष पटेल के साथ दो शातिर बदमाशों गामा व छीटू पुत्र गण खेलावन पासी निवासी ग्राम खखरेभारी थाना कोतवाली नगर के घर दबिश देने गए थे। दोनों बदमाश गैंगस्टर और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामलों में वांछित हैं। पुलिस टीम की के पहुंचते ही बदमाशों ने एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो दोनों ने चैकी इंचार्ज और सिपाही पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे सिपाही मनीष पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पूरब टोला चैकी इंचार्ज सुनील पाल का पैर टूट गया। दोनों बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिन्हें बाद में घेरा बंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना ने कहा कि दोनों बदमाश मुकदमा अपराध संख्या 579/01 धारा 307, 504 भादवि व 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित थे। आज दोपहर बाद पुलिस उनके घर दबिश देने गई थी। बदमाशों ने पहले से तैयारी कर रखी थी। इसलिए उन्होंने ऐसी घटना को अंजाम दिया है किन्तु लेकिन घायल होने के बावजूद पुलिस टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के विरुद्ध स्थानीय थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 105/22 अन्तर्गत धारा 186, 353, 332, 307, 504 भादवि व 7 सीएलए एक्ट से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार कर्ता पुलिस टीम में उप निरीक्षक स्वतंत्र गुप्ता व सुनील कुमार पाल, आरक्षी गण मनीष कुमार, भरत सिंह, रोहित शर्मा, आशुतोष कुमार, सुरेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।

Balrampur News : दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा, सिपाही जख्मी

यह भी पढ़ें : 376 एकड़ जमीन प्रशासन ने कराई खाली

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular