संवाददाता
बलरामपुर। अपनी मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मियों का चक्का जाम तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से घायल, प्रसूताएं व जच्चा-बच्चा को बेहद परेशानी हो रही है। परिवारजन ई-रिक्शा व अन्य साधनों को लेकर अस्पताल पहुंचाने को मजबूर हैं। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कतों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब खुद एंबुलेंस संचालन करेगा। तीन दिनों से चल रहे आंदोलन में आपातकालीन सेवाएं बंद थी। इससे परेशान प्रशासन मंगलवार तक एंबुलेंस कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से मान मनौव्वल में जुटा रहा। विभाग पदाधिकारियों से चाह रहा था कि कुछ एंबुलेंस चालू रहें जिससे घायल मरीजों, प्रसूताओ व गर्भवती महिलाओं को परेशानी न हो, लेकिन पदाधिकारी 102 व 108 की हेल्पलाइन लाइन की सेवाएं नहीं देना चाह रहे थे। इससे पदाधिकारियों व प्रशासन में मतभेद बना रहा। आखिरकार सीएमओ ने सभी एंबुलेंस बड़ा परेड ग्राउंड से अपने कार्यालय व संयुक्त अस्पताल परिसर में मंगाकर खड़ा करा लिया। वहीं, लखनऊ से जीवीके ईएमआरआइ कंपनी ने चार नए चालक भेज दिए, जबकि सभी अस्पतालों में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना में लगी गाड़ियों के चालकों समेत तीन-तीन चालक बुलवा लिए गए। सीएमओ डा. सुशील कुमार ने बताया कि 108 की 28 में 13 व 102 की 22 में छह एंबुलेंस चलने लगी है। सभी सीएचसी से तीन-तीन चालक व तीनों जिला अस्पतालों से दो-दो चालक बुलाने के बाद 37 गाड़ियां चालू होने की उम्मीद है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
