Saturday, April 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : तहसीलदार के खिलाफ चल रहा आंदोलन समाप्त

Balrampur News : तहसीलदार के खिलाफ चल रहा आंदोलन समाप्त

एसडीएम संतोष ओझा व अधिवक्ता संघ की बैठक के बाद समाप्त हुआ गतिरोध

रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला, बलरामपुर। पिछले सप्ताह से तहसीलदार के खिलाफ चल रहा आंदोलन गुरुवार को समाप्त हो गया। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों व एसडीएम-तहसीलदार के बीच हुई वार्ता के बाद गतिरोध समाप्त हुआ। अधिवक्ता संघ के महामंत्री अखिलेश सिंह ने बताया कि अविवाहित मुकदमों के निस्तारण में देरी, दाखिल खारिज के मामले लंबित रखने व वसीयत-वरासत के मामलों को बेवजह लटकाए रहने के कारण अधिवक्ता आक्रोशित थे। इसके चलते पिछले महीने की 31 तारीख से अधिवक्ता तहसीलदार के न्यायालय का बहिष्कार करते आ रहे थे। गुरुवार को एसडीएम संतोष ओझा ने अधिवक्ताओं को वादकारियों के हित में आंदोलन समाप्त करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि कार्य बहिष्कार से वादकारियों को अनावश्यक नुकसान उठाना पड़ रहा है। तहसीलदार की मौजूदगी में अधिवक्ताओं ने अपनी समस्याएं उठाई। तहसीलदार प्रवेश कुमार ने आश्वासन दिया है कि अविवादित फाइलों के निस्तारण को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया जाएगा। तीन साल से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाएगा। वरासत व वसीयत वाले आपत्ति विहीन मामलों का भी समाधान कराया जाएगा। तहसीलदार के आश्वासन के बाद वकीलों ने आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया। अध्यक्ष प्रहलाद यादव, वंशी लाल यादव, वीरेंद्र सिन्हा, इजहारुल हसन, राम सुंदर यादव, महेंद्र पांडेय, परशुराम यादव समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular