Tuesday, April 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: तटवर्ती गांवों में कटान तेज, 50 गांवों का मुख्यालय से...

Balrampur News: तटवर्ती गांवों में कटान तेज, 50 गांवों का मुख्यालय से संपर्क कटा

संवाददाता

बलरामपुर। राप्ती नदी खतरे के निशान से 29 सेमी ऊपर बह रही है। शनिवार को शाम पांच बजे नदी का जलस्तर 104.910 मीटर दर्ज किया गया। उतरौला व तराई क्षेत्र में 50 से अधिक गांवों का मुख्यालय से संपर्क कट गया है। हरैया सतघरवा, महराजगंज तराई व गौरा चौराहा के कई डिपों पर चार फीट से ऊपर पानी बह रहा है। इससे राहगीर नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं। प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री मुहैया कराने का दावा कर रहा है। उधर गौरा चौराहा क्षेत्र के दतरंगवा डिप पर पानी के तेज बहाव में गुदरा गांव निवासी संदीप कुमार बहने लगा। पुलिस कर्मियों ने डिप की तेज धारा में कूद कर उसकी जान बचा ली। सदर विधायक पल्टूराम ने चित्तरसिंह डिहवा, चंदापुर और कोड़रवा पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना।

Balrampur News: तटवर्ती गांवों में कटान तेज, 50 गांवों का मुख्यालय से संपर्क कटा
डीएम ने लिया बाढ़ क्षेत्रों का जायजा

राप्ती नदी की बाढ़ का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी श्रुति ने चंदापुर व पचपेड़वा मार्ग स्थित पालापुर गांव पहुंचीं। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों का हाल जानने के बाद अधिकारियों को तत्काल राहत सामग्री वितरित करने का निर्देश दिया। चंदापुर के प्रधान नूरुल हुदा ने बताया कि गांव में नदी का पानी 15 अगस्त से ही भरा हुआ है। गांव को जाने वाले मार्ग पर कमर तक पानी है, लेकिन आपात स्थिति से निपटने के लिए नाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है। डीएम ने तहसीलदार को नाव की व्यवस्था कराने व पशुओं के टीकाकरण के लिए टीम बनाने का निर्देश दिया। एसपी हेमंत कुटियाल, एसडीएम डा. नागेंद्र नाथ यादव, तहसीलदार नरेंद्र राम मौजूद रहे। मटियरिया, बाघाजोत, मिलौली, पालापुर गांवों के लोगों ने डीएम को बताया कि पिछले कई दिनों से खाना बनाने के लिए जगह नहीं मिली है। कच्चे मकानों वाले लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति है। डीएम ने राहत सामग्री वितरित कराने का निर्देश दिया। उतरौला तहसील में राप्ती नदी के तटवर्ती करीब 40 गांव पानी से घिरे हैं। तहसील प्रशासन ने 20 जगहों पर नाव लगा रखी है, लेकिन अब तक शासन को बाढ़ की रिपोर्ट नहीं भेजी गई है। 16 अगस्त से ही नदी के तटीय गांव पालापुर, मोहनजोत, जनुका, बारम, किलौली, बाघाजोत, मटियरिया, परसौना, लालनगर, बिरदा, बनियाभारी, ऐलनपुर, मटियरिया डीह, मस्जिदिया, डुडुहिया, भटपुरवा, देवरिया अर्जुन, टेढ़वा तप्पा बांक समेत 36 से अधिक गांवों के घरों में पानी भरा हुआ है। लोगों को खाना बनाने के लिए जगह नहीं मिल रही है। ग्रामीण माधव शरण, लल्लन वर्मा, विश्वास पांडेय, हरीलाल, राधेश्याम बताते हैं कि बाढ़ के कारण घरों से निकलने में भी समस्या आ रही है।

यह भी पढ़ें : रिटायर IPS अमिताभ ठाकुर हाउस अरेस्ट, जानें क्यों?

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular