Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: डीएम ने किया बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का निरीक्षण

Balrampur News: डीएम ने किया बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का निरीक्षण

संवाददाता

बलरामपुर। जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति द्वारा परीक्षा केंद्र एमएलके पीजी कॉलेज में जारी यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रवेश परीक्षा को सकुशल, शांति पूर्वक, नकल विहीन रुप से संपन्न कराए जाने का निर्देश से संबंधित अधिकारियों को दिया गया। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा हेतु जनपद में एमएलके पीजी कॉलेज एकमात्र सेंटर बनाया गया है। परीक्षा 9 से 12 तथा 2 से 5 बजे तक दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्वक, एवं नकल विहीन रुप से संपन्न कराए जाने हेतु पर्याप्त संख्या में परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल तथा मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर अरुण कुमार गौड़, जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम, केंद्र व्यवस्थापक प्राचार्य डा. चंदन सिंह उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हरियाणा के पूर्व सीएम का इण्टर का रिजल्ट अटका

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular