संवाददाता
बलरामपुर। जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति व पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने शुक्रवार को प्रस्तावित यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा हेतु बनाए गए केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था की जांच की गई। अधिकारी द्वय ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु केन्द्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की ढ़िलाई मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एडीएम अरुण कुमार शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
