Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: जिले की 874 राशन दुकानों पर मनाया जाएगा अन्न महोत्सव

Balrampur News: जिले की 874 राशन दुकानों पर मनाया जाएगा अन्न महोत्सव

जनप्रतिनिधि होंगे कार्यक्रम के अतिथि, सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी नामित

संवाददाता

बलरामपुर। प्रधानमंत्री द्वारा चयनित 10 जनपदों के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद स्थापित किया जाएगा। शासन द्वारा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को उत्सव जैसा मनाए जाने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर जनपद के सभी 874 उचित दर की दुकानों पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के चयनित 100 लाभार्थियों को 25 किलोग्राम क्षमता वाले वाटर प्रूफ बैग में निःशुल्क 5 किलोग्राम यूनिट खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक उचित दर की दुकान पर खाद्यान्न वितरण हेतु मुख्य अतिथि के रुप में माननीय जनप्रतिनिधि गण को आमंत्रित किया जाएगा। प्रत्येक उचित दर दुकान पर माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण हेतु टेलीविजन सेट स्थापित कराया जाएगा,जिसके माध्यम से लाभार्थीगण द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी के संवाद को सुना व देखा जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति द्वारा पूरे जनपद को 3 जोन व 9 सेक्टर में विभाजित करते हुए जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में सभी उप जिला अधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में सभी खंड विकास अधिकारियों को नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक के राशन की दुकान पर पर्यवेक्षणीय एवं नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी, पर्यवेक्षणीय अधिकारी प्रत्येक उचित दर की दुकान पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए अन्न महोत्सव का सफल संचालन सुनिश्चित करेंगे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular